रामकोला। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के खुरहुरिया गांव की महिलाएं व बुजुर्ग मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए बोलेरो से त्रिवेणी (नेपाल) जा रहे थे। वे रामकोला थाना क्षेत्र के नेबुआ-नौरंगिया मार्ग पर अभी खोटही हरदी छपरा के पास पहुंचे थे कि बुधवार की भोर में तीन बजे उनकी बोलेरो को गन्ना लादी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसके चलते वाहन में बैठे चालक वकील कुमार ग्राम घोड़ादेउर थाना अहिरौली बाजार, खुरहुरिया निवासी शीतल, बाके, अलेना, सुभावती, चंद्रकला, छबिलाल, गिरिजेश समेत आठ लोग घायल हो गए। कप्तानगंज सीएससी में इलाज कराने के बाद वे लोग घर चले गए।