फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बालीवुड सिंगर बादशाह ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया

Fri, 16 Jan 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पूजा अर्चना करते गायक बादशाह। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
सपहा। महापरिनिर्वाण मंदिर में बृहस्पतिवार को मशहूर बालीवुड सिंगर बादशाह आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया। इस दौरान बुद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना की। सिंगर बादशाह गोरखपुर महोत्सव में आए थे।
विज्ञापन


टूरिस्ट गाइड डॉ. अभय राय ने उन्हें कुशीनगर की ऐतिहासिक व पुरातात्विक जानकारी दी तथा बुद्ध के उपदेशों को बताया। उन्हें एक पुस्तक भी भेंट किया। बादशाह हिंदी, पंजाबी व हरियाणवी गानों के लिए मशहूर हैं। युवाओं में उनके गाने बेहद लोकप्रिय हैं। इस मौके पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव मिश्रा, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष पर्यटन शरद भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें