दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बरियापट्टी पेट्रोल पंप के पास रविवार को पडरौना से इलाज के बाद बाइक से वापस लौट रहे बाइक सवार को एक अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। चंपा देवी (40), पंकज व अंगद निवासी तिवारीपट्टी घाट टोला थाना सेवरही अपने घर जा रहे थे। हादसे में घायल महिला की स्थिति गंभीर बताया जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।