फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में फेंका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बोरे में फेंका मिला महिला का शव
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। शाम को तमकुहीराज स्थित झरही नदी के पूर्वी छोर पर रविवार की शाम फोरलेन के किनारे बोरे में शव होने पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पटहेरवा व तरयासुजान पुलिस पहुंच गई, लेकिन सीमा विवाद को लेकर दोनों थाने के जिम्मेदार कार्रवाई से पल्ला झाड़ते रहे।
विज्ञापन

बाद में सीओ ने दोनों थाने के जिम्मेदारों को हिदायत देते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पटहेरवा पुलिस ने बोरे को बाहर निकालकर उसे फाड़ा तो उसमें महिला का शव निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने पर एएसपी ने पहुंचकर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। तमकुहीराज कस्बे के बनवा टोला के कुछ लोगों ने झरही नदी में फेंके गए एक बोरे के आसपास कुत्तों के झुंड को देखा। कुत्ते बोरे को फाड़कर उसमें से मांस के टुकड़े लेकर इधर-उधर भाग रहे थे। लोगों ने घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ झरही नदी के पुल पर जुट गई। सूचना पर तमकुहीराज के सीओ फूलचंद्र ने पटहेरवा व तरया सुजान पुलिस को मौके पर भेजा। बाद में बोरे को फाड़ा गया तो उसमें एक महिला का शव मिला। उस शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ तमकुहीराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें