फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला वेल्डर का शव

Sat, 21 Sep 2024 08:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा नंबर एक में शुक्रवार की सुबह वेल्डर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर आई पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार वह मानसिक अवसाद में था।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा नंबर एक निवासी 55 वर्षीय आद्या शर्मा पुत्र पराग शर्मा बृहस्पतिवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर सोने चले गए। सुबह काफी देर तक नहीं उठे तो उनके बड़े बेटे सन्नी ने आवाज दी। मगर, अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। संदेह होने पर कमरे की खिड़की से देखा तो कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे आद्या लटक रहे थे। बेटे ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। परिजनों के अनुसार, कुछ दिनों से वह मानसिक अवसाद में थे। वह नशे का भी सेवन करने लगे थे। ग्राम प्रधान शेषनाथ सिंह की सूचना पर आई कप्तानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चंदरपुर के दक्षिण मुख्य मार्ग पर एक कमरा किराए पर लेकर वेल्डिंग का कार्य करता था। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से पत्नी, दो बेटे और बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें