फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ने के खेत में मिला तीन दिन पूर्व गायब व्यक्ति का शव, गहराई तक कटा है गला

Thu, 16 Feb 2023 04:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

मृतक के पुत्र के अनुसार, उनके पिता का किसी से कोई विवाद नहीं था। लेकिन गले पर कटे का निशान और खून से सने कपड़े किसी दूसरे तरफ इशारा करते हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। तथ्यों की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खिरिया में गांव से करीब 200 मीटर पूरब बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे एक गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरिया बसंत भारती के नौगांवा टोला निवासी हरि मद्धेशिया के बेटे मुन्ना मद्धेशिया (50) हुई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मुन्ना मद्धेशिया करीब चार वर्षों से सऊदी के ओमान में काम करते थे। मृतक के पुत्र आनंद के अनुसार 10 फरवरी को ही वह गांव लौटे थे। 13 फरवरी को सुबह करीब आठ बजे तुर्कपट्टी इंटर कॉलेज के पास स्थित अपने बड़े पुत्र आनंद की दुकान से घर के लिए निकले और घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद मंगलवार, 14 फरवरी को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस मामला पंजीकृत करके जांच में जुटी थी। बृहस्पतिवार को लगभग 11 बजे खिरिया निवासी अवध किशोर सिंह के खेत में गन्ना काटा जा रहा था। इसी बीच लोगों ने एक शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक का गला करीब दो इंच गहराई तक कटा है और दाहिने हाथ में सब्जी काटने वाला एक चाकू भी मिला है। मृतक के पुत्र के अनुसार, उनके पिता का किसी से कोई विवाद नहीं था। लेकिन गले पर कटे का निशान और खून से सने कपड़े किसी दूसरे तरफ इशारा करते हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। तथ्यों की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें