फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लापता व्यक्ति का मौन नाले में मिला शव

Sat, 01 Aug 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज क्षेत्र के खैरेटवा चौराहे के पास से गुजर रहे मौन नाले में शुक्रवार शाम लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस और एसडीआरएफ उसकी दो दिन से तलाश कर रही थी। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि खभराभार के खदेरू साहनी मंगलवार को मौन नाले के किनारे शौच के लिए गए थे। पैर फिसलने से नाले में गिर गए। इसी बीच नाले में एक शव उतराता हुआ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने गुरुवार शाम एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा नौका टोला के पास नाले में गिरे शीशम के पेड़ के पास शव फंसा मिला। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने पुलिसकर्मियों की मदद से शव को निकलवाया। उसकी पहचान खभराभार के खदेरू साहनी के रूप में हुई। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें