फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रात में लापता राजमिस्त्री की रेलवे लाइन पर मिली लाश

Sat, 30 May 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव का रहने वाला युवक बृहस्पतिवार की रात को घर से अचानक लापता हो गया। शुक्रवार को सुबह गांव के पास रेलवे लाइन पर उसकी लाश मिली। जानकारी होने के बाद परिजन व गांव के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि युवक पहले राजमिस्त्री का कार्य करता था। बीच मेंं उसके सिर में चोट लग गई थी। इसके चलते उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन


सोहरौना निवासी कनहैया गौड़ (35) पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की आधी रात वह घर से निकलकर रेलवे लाइन की तरफ चले गए। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनका शरीर कई हिस्सों में कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी मंजू समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया कि अक्सर वह घर से निकल जा रहा था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें