फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे स्टेशन पर मिला बुजुर्ग दर्जी का शव

Sun, 29 Mar 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीरोड स्टेशन पर एक व्य​क्ति मौत की सुचना पर जुटी भीड़ ।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन की एक बेंच पर शनिवार की सुबह सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर खास के टोला बेनिया निवासी 60 वर्षीय छोटे लाल निषाद का शव मिला। उनके पास कपड़े, बैग और मोबाइल पड़ा था। स्टेशन पर मौजूद लोगों को काफी देर तक बेंच पर सोए बुजुर्ग के शरीर में कोई हरकत नहीं दिखी तो उन्हें संदेह हुआ। लोग उन्हें जगाने लगे, तब पता चला कि उनकी मौत हो गई है। लोगों ने उनके पास मिले मोबाइल से परिवार वालों की सूचना दी। कुछ देर बाद आए उनके बड़े बेटे सुनील निषाद उनका शव घर ले गए। दोपहर बाद बांसी नदी के गोलाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें