फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के धर्म समधा गांव के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर करीब 45 वर्षीय एक युवक का शव मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गोरखपुर-थावे रेल रूट स्थित धर्म समधा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल रेलवे स्टेशन मास्टर और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची, पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर सफेद शर्ट व नीला पैंट था। पुलिस का मुताबिक, यह हादसा किसी ट्रेन की चपेट में आने से होने का अंदेशा जताया जा रहा है। बरामद हुए शव के हाथ व पैर दोनों अलग-अलग स्थान पर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े हुए पाए गए।
इस संबंध में एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें