फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आधी रात को नहर के पास युवक की मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
पडरौना कोतवाली के सनेरा मल्लछपरा गांव में युवक की मां ने हत्या का संदेह जताते हुए दाह-संस्कार स
विज्ञापन
परिजनों का आरोप पड़ोस के गांव के एक युवक ने जान से मारने की दी थी धमकी
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन दाह संस्कार करने से इन्कार किए
दरवाजे पर शव रखकर प्राथमिकी दर्ज करने की कर रहे मांग, सिर में चोट लगने से हुई थी मौत
पिपरा बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सनेरा मल्ल छपरा गांव में 18 वर्षीय युवक का शव मिलने के मामले में परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन ने दाह संस्कार करने से इन्कार कर दिया। वे धमकी देने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं।
शिवकुमार की मां रीता देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में पड़ोसी गांव के एक युवक ने फोन कर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। शिवकुमार ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी थी। बृहस्पतिवार रात वह गांव में प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ। रात करीब 10 बजे वह घरवालों को बताए बिना बाइक से निकल गया।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे राहगीरों ने खसरारी माइनर के पास शिवकुमार का खून से लथपथ शव देखा। उसकी बाइक भी पास में पड़ी थी। जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने दाह संस्कार करने से मना कर दिया। वे शव दरवाजे पर रखकर पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। शिवकुमार के पिता बंगलूरू में काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजन ने धमकी दिए जाने के संबंध में पहले कोई शिकायत नहीं की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजन को दाह संस्कार के लिए समझाया जा रहा है। युवक घर से बिना किसी को बताए निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें