फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांकने पर हुई जानकारी
विज्ञापन


कसया। थाना क्षेत्र के बेदौली महुआडीह गांव में शनिवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई।
बैदौली महुआडीह निवासी सतीश यादव से अंगिरा देवी (24) का शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। पति सतीश यादव जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहकर काम करता है। परिजन ने सुबह कमरे का दरवाजा खोला तो नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखने पर महिला का शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कसया एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें