फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरों के मिले शव, चीत्कार से दहला भवानीपुर

Sun, 14 Jun 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नारायणी नदी में बच्चों का शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुदही/बरवापट्टी। रामपुर बरहन के लक्ष्मीपुर गांव के सामने नारायणी नदी में स्नान करते समय डूबे दो किशोरों के शव करीब 24 घंटे बाद शनिवार को ढूंढ़ लिए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने के बाद परिजनों की चीत्कार से भवानीपुर टोला दहल उठा। हर किसी की आंखें नम हो गईं।
शुक्रवार को रामपुर बरहन गांव के भवानीपुर टोला निवासी सुखराज यादव का 13 वर्षीय बेटा शिवम और विजय यादव का 13 वर्षीय बेटा पवन गांव के ही नौ अन्य बच्चों के साथ नारायणी नदी के लक्ष्मीपुर घाट पर नहाने गए थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे नहाते समय नदी में शिवम और पवन के साथ-साथ आदित्य (12), लल्लू (11) और सत्या (13) भी डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख साथ के अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास में काम कर रहे मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे। रामअशीष और रामकिशुन ने बिना वक्त गंवाए नदी में छलांग लगा दी।
उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए आदित्य, लल्लू और सत्या को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक शिवम और पवन नदी के गहरे पानी में समा चुके थे। उन्हें मजदूर नहीं बचा पाए।
विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना पर एसओ बरवापट्टी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना के करीब साढ़े चार घंटे बाद राज्य आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन शुक्रवार को सफलता नहीं मिल सकी। घटना के दूसरे दिन शनिवार को रेस्क्यू टीम ने घटना स्थल से करीब 400 मीटर की दूरी से शिवम का शव ढूंढ निकाला। टीम पवन की तलाश कर रही थी, तभी शाम करीब 4:30 बजे ग्रामीणों ने घटना स्थल से 300 मीटर दूर नदी में उसका शव उतराया देखा। मौके पर आई पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नारायणी नदी में बच्चों का शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें