फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोदरवार की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Mon, 12 Feb 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। स्थानीय बाजार स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के मैदान में जीके प्वाइंट फुटबाल क्लब की तरफ से चल रहे युवा खेल महोत्सव में रविवार को जीके प्वाइंट फुटबाल क्लब बोदरवार और खाेराबार की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

बोदरवार की टीम ने पहले हाफ में एक गोल कर खोराबार की टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया, वहीं दूसरे हाफ के मैच अंतिम समय में खोराबार की टीम ने एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। निर्णायकों को पेनाल्टी शूटआउट कराना पड़ा। खोराबार की टीम ने तीन किया। जीके प्वाइंट फुटबाल क्लब बोदरवार की टीम ने चार गोल कर खोराबार की टीम को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
मुख्य अतिथि संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। अंत में आयोजक नरेंद्र यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। मैन आफ द मैच का खिताब अभिषेक अतुल तथा मैन आफ सीरीज का खिताब विशाल यादव को दिया गया। इस दौरान निर्णायक राज श्रीवास्तव, पप्पू दाई, चन्द्रपाल, संतकुमार सिंह, उमेश प्रताप सिंह, उमेश मद्धेशिया, अरूण जवाहर लाल आदि मौजूद रहे है।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें