कसया। म्यांमार बुद्ध बिहार के प्रमुख अग्ग महा पंडित भदंत ज्ञानेश्वर महा स्थविर के जीवन व कॄतित्व के लेखक डाॅ. ज्ञानदित्य शाक्य को पाली साहित्य के संरक्षण एवं विकास के क्षेत्र में योगदान पर उत्तर प्रदेश संस्कृति संस्थान की ओर से विविध पुरस्कार 2022 के लिए चयन हुआ है।
यह जानकारी श्रीलंका बुद्ध बिहार के प्रमुख भन्ते डॉ. नंद रतन ने दी है। मैनपुरी जनपद के डॉ. शाक्य गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में बौद्ध अध्ययन के सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कुशीनगर बुद्ध बिहार के प्रमुख व कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर के जीवन पर ''भदंत ज्ञानेश्वर महास्थ्वीर'' पुस्तक में भंते ज्ञानेश्वर के जीवन पर चार अध्याय में प्रकाश डाला है। शाक्य अबतक बौद्ध धर्म पर 18 किताबें लिख चुके हैं। इसके पूर्व वह राष्ट्रपति पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। अब उन्हें विविध पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।