फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदी में कूद रही युवती को नाविकाें ने बचाया

Tue, 14 Jul 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र में गंडक नदी के पनियहवा रेल सह सड़क पुल से कूदकर जान देने की कोशिश कर रही युवती को सोमवार को नाविकों और आसपास के लोगों ने समय रहते बचा लिया। युवती घर से किसी बात पर नाराज होकर निकली थी। सूचना पर आई पुलिस ने परिजनों को बुलाया और युवती को समझाबुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत की रहने वाली युवती पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। युवती की मनोदशा देखकर लोगों को आशंका हुई कि वह कोई बड़ा कदम उठा सकती है। इसके बाद लोगों ने शोर मचाया, उसे डांटा और दौड़कर पकड़ लिया। समय रहते की गई इस तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई। लोगों ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया। सूचना पर आई शालिकपुर चौकी पुलिस ने युवती की मां को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में खड्डा थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवती को समझाबुझाकर उसे मां के साथ घर भेज दिया गया है। उसकी मां को भी हिदायत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें