फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार केंद्रों पर होगा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन

Fri, 06 Mar 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर खास तैयारियां चल रही हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों की मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। दो पर हाईस्कूल और दो पर इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन से पहले केंद्रों को भी कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। यहीं से निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 194 केंद्रों पर एक लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। बीते 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा अगले सप्ताह 12 मार्च को समाप्त होगी। उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना समेत जिले के चार कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
बिजली, पानी, परीक्षकों के बैठने की व्यवस्था करवाई जा रही है। हालांकि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अभी मूल्यांकन की तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि 12 मार्च को परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियां अंतिम सप्ताह तक आ जाएंगी। मार्च के अंतिम सप्ताह से मूल्यांकन करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें