कुशीनगर के क्षेत्र के रामपुर राजा स्थित वैष्णवी महाविद्यालय के संदीप कुशवाहा की शिकायत पर दीनदायाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संबद्धता विभाग के अधीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने महाविद्यालय से संबंंधित विभिन्न कार्यों के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के रामपुर राजा में वैष्णवी महाविद्यालय का संचालन किया जाता है। महाविद्यालय के संदीप कुशवाहा ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संबद्धता अनुभाग कार्यालय अधीक्षक बृजनाथ सिंह (बीएन सिंह) पर महाविद्यालय की सह शिक्षा व सह आचार्यों की नियुक्ति के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी।
उन्होंने शिकायती पत्र में बताया था कि रिश्वत नहीं देने के कारण बार-बार महाविद्यालय के कार्यों को लटकाया रहे हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम बृहस्पतिवार को आरोपी कार्यालय अधीक्षक को रंगे हाथ पकड़े की योजना बनाई। इसके बाद संदीप कुशवाहा ने 50 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। बृहस्पतिवार को टीम ने योजना के मुताबिक बृजनाथ सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित उनके अनुभाग से पकड़ लिया।