फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की सख्ती: दीपक हत्याकांड के बाद ADG L/O ने की थी बैठक, पहले एनकाउंटर- अब SP कुशीनगर व देवरिया हटाए गए

Thu, 18 Sep 2025 12:58 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

माना जा रहा है कि ये तबादला जिले में पशु तस्करी न रोक पाने की वजह से किया गया है। बिहार से इन रास्तों से आसानी से पशु तस्कर इन जिलों से होते हुए गोरखपुर में प्रवेश कर जाते हैं। पिछले कई मुठभेड़ और पशु तस्करों की गिरफ्तारी के बाद ये तथ्य सामने आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने दो दिन पहले गोरखपुर के एनेक्सी भवन में  कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर ज़िलों के एसपी को भी गोरखपुर बुलवाया था। इनके साथ गोरखपुर के सभी पुलिस अधिकारियों को लेकर मीटिंग की गई। अगले दिन ही पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक हत्यारोपी के गिरफ्तारी की व्यू रचना रची।

विज्ञापन

खुद को घिरा देखकर वो हिंसक होकर फायरिंग करने लगा और पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और वो गिरफ्तार कर लिया। इधर, एडीजी ने भी सीएम योगी को अपनी पूरी रिपोर्ट दी थी। गुरूवार को अचानक देवरिया और कुशीनगर के एसपी का एक साथ तबादला हो जाता है।

माना जा रहा है कि ये तबादला जिले में पशु तस्करी न रोक पाने की वजह से किया गया है। बिहार से इन रास्तों से आसानी से पशु तस्कर इन जिलों से होते हुए गोरखपुर में प्रवेश कर जाते हैं। पिछले कई मुठभेड़ और पशु तस्करों की गिरफ्तारी के बाद ये तथ्य सामने आए थे।
विज्ञापन

दीपक की हत्या भी ऐसे ही पशु तस्करों ने कर दी थी। अचानक से एक साथ हुई इस कार्रवाई को दीपक हत्याकांड और पशु तस्कर से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें