फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बालक की हत्या पर बवाल

विज्ञापन
कुशीनगर : छात्रों के दो गुटों में मारपीट के दौरान छात्र की मौत के बाद जुटी भीड़।संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में एक निजी इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में शुक्रवार को खूनी संघर्ष हो गया। एक गुट के छात्रों की ओर से किए गए ईंट के वार से दूसरे गुट से आए करन साहनी (12) की मौत हो गई। इसकी सूचना पर जुटे उसके मोहल्ले के लोग गेट तोड़कर कॉलेज में घुस गए और तोड़फोड़ की। इस दौरान हुए पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। करन की मां रंभावती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र और तीन शिक्षकों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 16 हरिहरनाथ दक्षिण मोहल्ले का रहने वाला प्रिंस साहनी कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ता है। मथौली कस्बे के रहने वाले इंटर के एक छात्र से 11 अगस्त को नल पर पानी पीने को लेकर प्रिंस का विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मथौली निवासी छात्र अपने चचेरे भाई सोनू और गांव से कुछ युवकों को लेकर कॉलेज पहुंचा था।
दोपहर करीब 12:30 बजे कॉलेज की छुट्टी हुई तो चकबंदी चौराहे पर दोनों गुट भिड़ गए। प्रिंस की ओर से करन समेत मोहल्ले के कुछ और लड़के भी पहुंचे थे। दूसरे गुट से किए गए ईंट के वार से करन के सिर में चोट लग जाने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी पर करन के मोहल्ले के लोग जुट गए। इस बीच पुलिस दो आरोपियों को लेकर थाने चली गई। भीड़ आरोपियों को छिपाने का आरोप लगाते हुए गेट तोड़कर कॉलेज में घुस गई और तोड़फोड़ की। कैंपस में रखे बर्तन व अन्य सामान सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान पुलिस से हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई। इस बीच पथराव में रोशन त्रिपाठी समेत तीन सिपाही घायल हो गए। पथराव में करन की बहन और मोहल्ले की इंदू भी घायल हो गईं।
विज्ञापन


कॉलेज से निकले लोगों ने दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कप्तानगंज-हाटा मार्ग जाम रखा। बवाल बढ़ता देख छह थानों की पुलिस और पीएसी बुलाई गई। शाम चार बजे एएसपी सिद्धार्थ वर्मा पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को सड़क से हटाया।
0000
छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट में एक बालक की मौत हो गई। आरोपी छात्र, उसके चचेरे भाई सोनू और कॉलेज के शिक्षक आदित्य, सुबरन भारती और अमित साहनी के खिलाफ कप्तागंज पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें