फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खून लगी हाॅफ पैंट ने खोला बालक की हत्या का राज

Thu, 26 Feb 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से लापता सात वर्षीय बालक हत्याकांड का राज खून लगी हाॅफ पैंट ने खोल दिया। शव रखकर सड़क जाम करने के बाद दबाव में आई पुलिस ने गांव के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना क्रम के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो करीबियों पर संदेह गहरा गया। जांच में कड़ियां जुड़ती गईं और पुलिस ने हत्या के आरोपी रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार चार निर्दाेंष लोग जेल जाने से बच गए।
विज्ञापन

बालक की गुमशुदगी के करीब 13 घंटे बाद दूसरे दिन घर से 100 मीटर की दूरी पर उसका शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद मां तहरीर देकर चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। न चाहते हुए भी पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनाक्रम को देखते हुए आधी रात को एसपी पहुंचे और करीब दो घंटे तक एक-एक बिंदुओं पर अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि बालक का रिश्ते का चाचा घटना की रात से ही गायब है। पुलिस ने घर में तलाशी ली तो एक हाफ पैंट मिली, जिस पर खून लगा था। आरोपी की भाभी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने घटना की रात यही पैंट पहनी थी।
सच्चाई जानने के बाद दरवाजे पर विलाप कर रही मां ने बताया कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि देवर ही उसके बेटे का कातिल निकलेगा। चार दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। बेटे की हत्या के बाद उन लोगों पर ही शक हुआ और प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और आरोपी बनाए गए चार लोगों की उम्र की जानकारी लेने के बाद एसपी खुद गांव में पहुंच गए और दो घंटे बाद गायब आरोपी चाचा के बारे में जानकारी ली। उसकी भाभी ने बताया कि वह घर पर नहीं है। विश्वास नहीं होने पर जब पुलिस घर में तलाशी लेने गई तो वह नहीं मिला। लेकिन घर में रखा एक हाफ पैंट मिला, जिसमें खून लगा था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। दूसरे दिन खोजी कुत्ता भी इसके घर दो बार गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसकी करतूत जानने के बाद हर कोई दंग रह गया। पुलिस पर जिस तरह से बालक के परिजन और गांव वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहे थे, अगर पुलिस जल्दबाजी की होती तो शायद निर्दोष जेल चले गए होते और दोषी बच निकलता। इस लिए पुलिस ने धैर्य के साथ काम किया और भतीजे के असली कातिल चाचा को ढूंढ़ निकाला।
विज्ञापन

-
पत्नी ने बताई आरोपी की हरकत
आरोपी पिंटू उर्फ कोयल की पत्नी करीब छह माह से मायके में रह रही है। उसके साथ भी आरोपी अप्राकृतिक संबंध बनाता था। खून से सने हाॅफ पैंट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की पत्नी से मोबाइल पर बात की तो उसने इसकी पुष्टि की। इसके बाद पुलिस का पूरा संदेह आरोपी पिंटू पर गहरा गया, लेकिन परिवार के सदस्यों को घटना के पर्दाफाश होने के बाद सच्चाई पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें