फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच को 82 लोगों के खून का लिया सैंपल

Sun, 30 Nov 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
­ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा ढोलहा के गुलहरिया टोला में तीन बच्चों की बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा गांव में दो दिनों से डेरा डाला है। गांव में तीसरे दिन भी कैंप लगाकर व डोर टू डोर हर घरों के लोगों से संपर्क कर बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को दवा देने के साथ जांच के लिए उनका ब्लड सैंपल लिया गया। शुक्रवार और शनिवार को करीब 82 लोगों के खून का सैंपल जांच के लिया गया। इसमेें सर्वाधिक बुखार से पीड़ित बच्चे मिले। वहीं गांव में एक 108 नंबर की एंबुलेंस लगाई गई है। किसी को बुखार या स्वास्थ्य खराब होने पर सीएचसी पर लेकर जाए, ताकि झोलाछाप के चक्कर में लोग न फंसें। ढोलहा गांव के गुलहरिया टोला में तीन बच्चों की मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। पिंटू गौड़ की सात वर्षीय बेटी मंजू, उसकी बहन और इसका चचेरा पांच वर्षीय भाई कृष पिछले एक सप्ताह से बुखार से जूझ रहे थे। उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। इनकी मौत के बाद शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जमी रही। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके गुप्ता गांव में पहुंचकर जानकारी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें