फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
तारीख घोषित होते ही बढ़ी भागदौड़, बाहर भेजे गए बीडीसी सदस्य
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव संपन्न होने के बाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भी तारीख तय हो गई है। इसके साथ ही चुनाव की तैयारी में लगे उम्मीदवारों की भागदौड़ भी तेज हो गई है। सभी का प्रयास है कि अपने पाले में आए सदस्यों को कहीं सुरक्षित रखवा दें जिससे कि बाकी बचे चार दिन में कोई सेंधमारी न कर सके।
जिले में बीडीसी के 1517 पद हैं। सभी पर निर्वाचन हो चुका है। अब ये बीडीसी सदस्य ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव करेंगे। जिले के 14 में से छह ब्लॉक कप्तानगंज, रामकोला, विशुनपुरा, फाजिलनगर, खड्डा व हाटा अनारक्षित श्रेणी में हैं। इसके अलावा सुकरौली अनुसूचित जाति महिला, नेबुआ नौरंगिया व कसया पिछड़ी जाति महिला, कसया व पडरौना पिछड़ा वर्ग तथा तमकुही व सेवरही महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

पडरौना में 165, दुदही में 139, सेवरही में 133, तमकुहीराज में 127, फाजिलनगर में 100, कसया में 40, हाटा में 62, सुकरौली में 82, मोतीचक में 99, कप्तानगंज में 102, रामकोला में 120, नेबुआ नौरंगिया में 112, खड्डा में 110 और विशुनपुरा में 126 बीडीसी सदस्य हैं।
लखनऊ भेजे गए सदस्य
अचानक चुनाव की तारीख तय होते ही बीडीसी सदस्यों की कीमत बढ़ गई है। एक ब्लॉक के 40 से अधिक सदस्यों को लखनऊ भेजने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि इन सदस्यों को लक्जरी गाड़ियों से राजधानी भेजा गया है। वहां से बनारस और अयोध्या की यात्रा करते हुए ये सदस्य 10 तारीख की सुबह अपने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचेंगे। वहीं, कई उम्मीदवारों ने स्थानीय स्तर पर ही सदस्यों के लिए इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों की बढ़ी सक्रियता-
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। भाजपा और सपा के पदाधिकारी अपने उम्मीदवारों के साथ जुट गए हैं। वहीं, बसपा व कांग्रेस की तरफ से कोई उम्मीदवार नहीं होने के कारण इन दलों के नेता अपने परिचित उम्मीदवार के साथ अच्छे संबंध निभाने में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें