फाजिलनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र फाजिलनगर में मंगलवार को हुई। इसमें सर्वसम्मत से फाजिलनगर ब्लाक इकाइ का गठन किया गया। संघ जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा पाण्डेय ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके एकता से होती है। इसके बाद ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। इसमें बेबी मिशा अध्यक्ष, प्रेमलता श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, मीना प्रसाद मंत्री, कोषाध्यक्ष अर्चना चतुर्वेदी, संगठन मंत्री सरिता कुशवाहा तथा संरक्षक रत्नावली पांडेय को पूर्वोत्तर चुना गया।