फाजिलनगर। स्थानीय कस्बे के पावानगर महावीर इंटर काॅलेज में देवरिया लोकसभा क्षेत्र के फाजिलनगर, पटहेरिया, सलेमगढ़ में तीन फ्लाईओवर का शिलान्यास मंगलवार की शाम को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कारपोरेट मंत्रालय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र बुद्ध और महावीर स्वामी की परिनिर्वाण का स्थली है। यहां के जनप्रतिनिधि जनकल्याण के कार्यों में जुटे रहते है। एनएचएआई ने यहां किसी ब्लैक स्पॉट का जिक्र रिपोर्ट में नहीं किया था, लेकिन कुशीनगर सांसद विजय दुबे और देवरिया सांसद शशांक मणि ने क्षेत्र के लोगों की समस्या से अवगत होते हुए फ्लाईओवर के निर्माण की मांग की थी। यह एनएच केवल कंक्रीट नहीं बल्कि भारत के तरक्की का प्रतीक है। प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि पिछले दस वर्षों में पूर्वांचल राजमार्गों से पूरी तरह जुड़ गया। इसके पहले क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम जिले के विधायकों के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष डा.प्रेमचंद मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही, मंडल अध्यक्ष राणासिंह, राकेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय आदि मौजूद रहे। उपस्थित रहे।