पडरौना। डीएम ने शनिवार को पडरौना, कसया और फाजिलनगर ब्लॉक के विभिन्न मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से फॉर्म जमा होने की स्थिति एवं ऑनलाइन प्रविष्टियों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसआईआर की प्रगति धीमी देख नाराजगी जताते हुए बीएलओ को फटकार लगाई। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को पडरौना के दमवतिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान 920 वोटर में से 25 फॉर्म जमा मिला।