फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीएल संतोष ने बैठक कर चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 29 May 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने मंगलवार को कुशीनगर लोकसभा के जनप्रतिनिधि, विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बूथ मैनेजमेंट के तरीकों को बताया और अगले 72 घंटों के प्लान पर बिंदुवार चर्चा की। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क व मतदान के दिन बूथ पर आकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 सिर्फ नारा नहीं है बल्कि हर भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य है। इसे हासिल करने के लिए रामलला का आशीर्वाद और मोदी का कुशल नेतृत्व हमारे साथ है। प्रत्येक कार्यकर्ता से मैं, मेरा परिवार और अन्य तीन परिवार को शत-प्रतिशत मतदान करवाने के लिए प्रेरित किया। मतदान प्रतिशत जितना अधिक होगा, भाजपा की जीत का अंतर भी उतना अधिक होगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की तथा संचालक लोकसभा प्रवासी प्रमुख प्रवीण गुंजन ने की। इस दौरान प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह, जिला प्रभारी शकुंतला चौहान, लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, अखिलेश मिश्र, कुशीनगर विधानसभा प्रभारी राधेश्याम दीक्षित, मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें