फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने रामपुर बगहां कुटी में लगाई किसान पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने रामपुर बगहां कुटी में लगाई किसान पंचायत
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के रामपुर बगहां कुटी परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की तरफ से पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें कृषि नीति पर चर्चा की गई। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव की अगुवाई में हुई पंचायत में नई कृषि नीति का विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। नई कृषि नीति से किसानों का भला होने वाला नहीं है। इस दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे भी वापस लेने की मांग की गई। इसके बाद कप्तानगंज एसडीएम देश दीपक सिंह को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इस दौरान सतीश कुमार, सुभाष, अब्दुल कुद्दूस, अजय यादव, विजय यादव, सुमित्रा देवी, खैरुन निशा, पंकज, ब्रह्मा सिंह, अशोक, शंभु, रूदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें