फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Tue, 19 Nov 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी इसे संगठन पर्व का नाम दिया गया है। इसमें सबसे पहले सक्रिय सदस्यों की सूची जारी होगी, उसके बाद सभी बूथों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

ये बातें पार्टी की तरफ से नियुक्त जिला सत्यापन अधिकारी अंतर्यामी सिंह ने कहीं। वे सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय में पार्टी के सक्रिय सदस्यों का आवेदन सत्यापित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करते हुए पार्टी के संविधान के अनुरूप बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराती है। जो कार्यकर्ता कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाया हो और स्वेच्छा से पार्टी की तरफ से निर्धारित सक्रिय सदस्यता शुल्क जमा किया हो वह पार्टी का सक्रिय सदस्य बन सकता है। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सह सत्यापन अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही व जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल के साथ सभी 34 मंडलों से आए सक्रिय सदस्यता फार्म का सत्यापन किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आईटी विभाग के जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य आदि मौजूद रहे।ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें