खड्डा। भाजपा का मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग 29 और 30 मार्च को आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार शाम बैठक की। डाॅक्टर निलेश मिश्रा, मनोज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, दिग्विजय शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, आलोक तिवारी, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राव सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के निमित्त सभी को दायित्व दिए और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुधीर दुबे, राजेश्वर सिंह, दीनानाथ मद्धेशिया, हरिओम गॉड, कर्मवीर साहनी, प्रभु मड़ीसिया, राजेश गुप्ता, पिंटू सिंह, अमरचंद मद्धेशिया, सुभाष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।