फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासवाद के संकल्प के साथ कार्य करती है भाजपा : सांसद

Thu, 04 Jan 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खड्डा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मौजूद सांसद विजय दूबे ,विधायक विवेकानन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के विभिन्न गांव में बृहस्पतिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल समेत अन्य जागरूकता कार्यक्रम हुए। इसमें लोगों को भाजपा सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इन कार्यक्रमों के दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा विकासवाद के संकल्प के साथ कार्य करती है।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रुद्रापुर, नौगांवा, उद्धोछपरा और रामपुर बांगर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार में हर जाति धर्म के लोगों का बिना भेदभाव के समुचित विकास हो रहा है। राष्ट्रवाद व विकासवाद ही भाजपा का संकल्प है। कार्यक्रम को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और ब्लाॅक प्रमुख शशांक दुबे ने संबोधित कर विभिन्न लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस दौरान संतोष मणि त्रिपाठी, रामाधार राजभर, संदीप श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी मिश्रा, संग्राम सिंह यादव, अभिषेक सिंह, कुणाल राव आदि मौजूद रहे।
पिपराघाट प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भगवानपुर और कोटवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व विधायक डाॅ. पीके राय ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान फातमा खातुन, डाॅ. पिंकी जायसवाल, रौशनी मिश्रा, बीपी यादव, धनंजय तिवारी, संजय राय, अनिल सिंह, ग्राम प्रधान शोभी यादव, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बसडीला महंत गांव के पंचायत भवन परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा, वृद्ध पेंशन, उज्ज्वला आदि योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति के घर तक पहुंचा रही है। पूर्व की सरकारों में सरकारी योजनाएं लाभार्थियों तक नहीं पहुंचती थीं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, अलख नारायण मिश्र, रविंद्र सिंह, श्रीनिवास राय, अमलेश तिवारी, अरुण मिश्र, ग्राम प्रधान राजू प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सेवरही में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार ने कहा कि देश सर्वाधिक मजबूत हाथों में है। इसका लाभ सभी वर्ग के लोगो को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। कार्यक्रम को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी रवि पटेल आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान रमेशचंद्र सिंह, नीरज गोविंद राव, हिमांशु जायसवाल, अतुल श्रीवास्तव, बृजभूषण मिश्र, बैजनाथ वर्मा, पप्पू जायसवाल, संतोष वर्मा, लव जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रमोद मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें