कार्रवाई की मांग करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत-सोशल मीडिया
खडडा। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बारे में आपत्तीजनक टिप्पणी करने पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि के खिलाफ लोगों आक्रोश है। भाजपा नेता सड़क पर उतर गए और सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है। खडडा नगर निवासी सभासद राजेश्वर सिंह (भाजपा महामंत्री नगर) ने सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। सीओ खडडा बीरेंद्र सिंह को तहरीर सौंपकर आरोप लगाया कि खडडा नगरपंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार तुल्सयान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आठ नवंबर को प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट लिखकर शेयर किया है।