पडरौना। रविवार की दोपहर बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुए विधान सभा चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में मिलते ही कार्यकर्ता झूम उठे। कार्यकर्ता पटाखे फोड़कर प्रसन्नता जताई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि चुनाव नतीजे के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सभी गठबंधनों पर भाजपा अकेले भारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता हैं।
इस दौरान कुशीनगर महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय, विद्याधर ओझा, शैलेंद्र कुमार तिवारी, ब्यास राय, दीपक गोंड, सावित्री कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र मिश्र, प्रसिद्ध नारायण रावत आदि मौजूद रहे।
सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋषि त्रिपाठी की अगुवाई में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान ज्ञानविक्रम सिंह, सुभाष पांडेय, वरुण जायसवाल, दिनेश सिंह, जयकिशन यदुवंश, योगेश शुक्ला, मुन्ना पांडेय आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार नगर के गांधी चौक पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी की अगुवाई में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर एक दूसरे को मिठाई खुशी जताई।
इस दौरान बलिराम यादव, राकेश जायसवाल, अनिल प्रताप राव, कृष्ण कुमार जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, विपुल दुबे, अनिल शुक्ला, डॉ. छेदी शर्मा, डॉ. टीएन राव, अमरचंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत तीन राज्यों में जीत पर बधाई दी। इस दौरान विनोद सिंह, अभिषेक आनंद, आनंद मिश्रा, अजय सिंह, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी व राधेश्याम दीक्षित की अगुवाई में तीन राज्यों में भाजपा को मिली विजय पर पटाखा फोड़कर खुशी मनाई। इस दौरान मनोहर गुप्ता, रविंद्र प्रजापति, दिनेश गोंड, प्रतीक श्रीवास्तव, निशांत शुक्ल, ओम प्रकाश शाहू आदि मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ प्रदेश में मिली जीत पर खुशी जताई। इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, दुर्गेश्वर वर्मा, विजय कन्नौजिया, धीरज सिंह पटेल, चंद्र प्रकाश तिवारी, राजेश्वर सिंह, प्रिंस मद्धेशिया, मिंटू रौनियर आदि मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश ,राजस्थान और छत्तीसगण में भाजपा की जीत पर कप्तानगंज कस्बे के मंगल की बाजार में जश्न