कसया। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की तरफ से नगर के वृद्धाश्रम में शनिवार की शाम को सेवानिवृत्त एडीओ कृषि स्वर्गीय पंडित कपिलदेव मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आश्रम के बुजुर्ग में उपहार वितरित किया गया। इस दौरान मधुसूदन मिश्र, डॉ. हरिओम मिश्र, आशुतोष मिश्र, रज्जू राजा, रिशुल पांडेय, हेमंत मिश्र, विकास श्रीवास्तव, रमा प्रजापति, अश्वनी शुक्ल, आशुतोष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद