फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंगाल में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी मिठाई

Wed, 06 May 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा। टेकुआटार मंडल अध्यक्ष राजेश राव और किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टेकुआटार बाजार में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की जीत पर झालमुड़ी खाकर खुशी जताई, जबकि असम में जीत की खुशी में एक-दूसरे को पेड़ा खिलाया।
विज्ञापन

जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा का भगवा ध्वज राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन का प्रतीक बनकर लहरा रहा है। बंगाल की जीत को विशेष बताते हुए उन्होंने कहा कि यह भय और हिंसा की राजनीति पर भरोसे की राजनीति की जीत है। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि बंगाल के गांव-गांव में जश्न का माहौल है। महिलाएं अबीर-गुलाल लगाकर खुशी मना रही हैं और पटाखे फोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है मानो बंगाल को वर्षों के राजनीतिक आतंक से मुक्ति मिली हो। इस दौरान चंद्रबली गोंड, अविनाश पांडेय, पवन गुप्ता, राधेश्याम मद्धेशिया, दिनेश चौधरी, पारसनाथ कुशवाहा, मनोज मद्धेशिया, दुर्गेश जायसवाल, गोपाल राव, प्रदीप दूबे, अरुण सिंह, राजकिशोर मद्धेशिया, लालबहादुर चौहान, कुंवर मद्धेशिया, भोला रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें