फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा नेता ने एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Fri, 30 Jun 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से त्याग पत्र देते राधेश्याम गोंड।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। भाजपा के एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड ने बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति के कार्यकर्ताओं को पार्टी के जनप्रतिनिधियों की ओर से उचित सम्मान न मिलने के कारण उन्होंने त्याग पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के मुख्य संगठन में सेक्टर प्रमुख, मंडल मंत्री, मंडल उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश परिषद सदस्य तथा तीन बार विधानसभा संयोजक के रूप में कार्य किए हैं। मौजूदा समय में एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

राधेश्याम गोंड ने कहा कि त्याग पत्र देने का यह भी कारण है कि प्रदेश में निवासरत विभिन्न जिलों के गोंड जाति के व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा है। इस कारण एसटी समाज के व्यक्ति इन लोगों को धिक्कारते हैं। उन्होंने कहा जनजाति समाज से जुड़े जनप्रतिनिधि हों या कार्यकर्ता, उन्हें अधिकार और सम्मान न देना तथा उपेक्षा करना उनके इस्तीफे का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें