संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर में बताया है कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव का गैरसमुदाय का युवक उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी युवक के साथ ही अपनी बेटी का भी मोबाइल नंबर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।