सदस्यता का नया रिकॉर्ड बनाएगी भाजपा
जिले के प्रभारी मंत्री ने की अभियान की शुरुआत
फोटो के साथ----
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को भाजपा ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया।
जिले के प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन के लिए महापर्व के समान है। सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा के तहत प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। पार्टी की तरफ से इस निर्धारित लक्ष्य को पूूरा करने में पदाधिकारियों से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लग जाना चाहिए, जिससे निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सदस्यता का नया रिकार्ड बनाया जा सके। कार्यक्रम को कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिया, खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, विनय गोंड़, सत्येंद्र मिश्र, अजय त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ओर संचालन जयप्रकाश उपाध्याय ने की। इस दौरान जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, बृंदा प्रसाद, अवधेश सिंह, राधेश्याम पांडेय, धनंजय तिवारी, विवेकानंद पांडेय, दीवाकर मणि, प्रदीप पांडेय, पप्पू नथानी, विजय राय, ओमप्रकाश वर्मा, बंका सिंह, मदन गोविंद राव, दुर्गेश राय, सुदर्शन पाल, चंद्रप्रभा पांडेय, सुषमा शर्मा, विनय जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, हरीश कुमार राय, राधेश्याम दीक्षित, मोहन चौहान, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।