फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिजनों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष

Sat, 22 Jun 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के शाहपुर कुरमौटा में बीते मंगलवार को हुई वारदात में मृतक पवन शर्मा के परिजनों को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने सांत्वना दी और हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार के तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी अपने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ शाहपुर कुरमौटा पहुंचे। 16 वर्षीय पवन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पवन के पिता राजेश शर्मा और परिजनों को सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष ने शोकाकुल परिजनों से वार्ता की और डीएम और एसपी से मोबाइल पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड़, डॉ. छेदी शर्मा, राजू गोंड़, राजू जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, प्रमोद राय, रोहित राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें