राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर जताई खुशी
तमकुहीरोड। भाजपा के वरिष्ठ नेता और गोरखपुर से संगठन का कार्य देख रहे जयप्रकाश निषाद को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने से निषाद समाज के लोग आह्लादित हैं। बुधवार को गोलाघाट में बैठक कर भाजपा नेतृत्व के फैसले पर खुशी जताई। निषाद समाज के लोगों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से निषाद समाज का मान सम्मान बढ़ेगा।
बैठक में ध्रुव निषाद, कमल निषाद, वकील निषाद, बाबूलाल निषाद, अशोक कुमार वर्मा, श्रीराम निषाद, शंभू निषाद, रामदेनी निषाद, परमा निषाद, विश्वनाथ निषाद, भागवत निषाद, लालबाबू निषाद, व्यास निषाद आदि मौजूद थे।