पडरौना। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनाव में भाजपा की जीत पर सोमवार को कार्यकर्ताओं की ओर से जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में जगह-जगह पटाखे फोड़े और एक दूसरे में मिठाइयां खिलाई और बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जीत को लेकर उत्सव सा माहौल बन रहा।
पडरौना शहर में पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल की अगुवाई में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में हुई जीत के बाद उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर जीत की खुशी मनाई और एक दूसरे को बधाई दी। चेयरमैन ने झालमुड़ी खिलाकर लोगों को बधाई दी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सुशील टिबरेवाल , सुनील चौहान, बृजेश शर्मा, पवन जायसवाल, अभय मारोदिया, रवि शर्मा, मनोज जायसवाल, पप्पू चौरसिया, संजय साहा, राजू साहा, दीनदयाल मद्धेशिया, सोनू शर्मा, आर्यन शर्मा, सन्नी मिश्रा, विनय गोंड, राजेश जायसवाल, अनिल शर्मा, बबलू शर्मा, अभय तिवारी, आदर्श जायसवाल, विनायक शर्मा, बड़े मद्धेशिया, केदार गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, मोहित शर्मा, मंथन सिंह, विकास शर्मा, बैजनाथ साहा आदि शामिल रहे। खड्डा संवाद के अनुसार,पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत और असम में शानदार प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह का माहौल बना रहा। विधायक विवेकानंद पांडेय ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। विधायक ने जीत पर लोगों को बधाई दी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन डॉ. नीलेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव,मनोज जायसवाल, प्रदीप सिंह, पवन मद्धेशिया, संजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, सुधीर दुबे, प्रिंस मद्धेशिया, प्रवीण गुप्ता समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
विधायक आवास पर बांटी गई मिठाई
हाटा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हाटा विधायक के नगर स्थित आवास पर लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अपनी खुशी को जाहिर किया।
विधायक मोहन वर्मा ने इस जीत को जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत माना। पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में फैसला दिया है। इस अवसर भारत माता के जयघोष से माहौल गूंजता रहा। संवाद
0
पटाखे फोड़कर विजय मनाया जश्न
पटहेरवा/उजारनाथ। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने पटहेरिया चौराहा पर विजय उत्सव मनाते हुए आतिशबाजी और लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
पटहेरिया में मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी के नेतृत्व में अभिषेक तिवारी, धीरज शर्मा,हरेंद्र तिवारी, योगेश गुप्ता, प्रभुनाथ तिवारी, राहुल , सुनील सिंह, अजय गुप्ता,, सीटू शर्मा, अंशुमान, हृदया गुप्ता,उमेश गोंड, मोहित, रोहित, विंध्याचल तिवारी आदि कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। संवाद
हाटा में कस्बे में रैली निकालकर लोगों को मिठाई बांटी कर खुशियां मनाते विधायक मोहन वर्मा।स्रोत-स
हाटा में कस्बे में रैली निकालकर लोगों को मिठाई बांटी कर खुशियां मनाते विधायक मोहन वर्मा।स्रोत-स
हाटा में कस्बे में रैली निकालकर लोगों को मिठाई बांटी कर खुशियां मनाते विधायक मोहन वर्मा।स्रोत-स