फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाई की राजमाता का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

विज्ञापन
थाई राजमाता के जन्मदिन पर कुशीनगर में भोजनदान करते थाई बौद्ध अनुयायी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
थाई की राजमाता का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षुओं ने महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष-पूजा अर्चना की
मरीजों की जांच कर पांच दिन की नि:शुल्क दवा का हुआ वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
कसया(कुशीनगर)। पर्यटक नगरी स्थित थाई मंदिर में थाईलैंड की राजमाता शिरकिट का सोमवार को 87वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों ने विशेष पूजा-अर्चना की। थाई मोनास्ट्री की तरफ से संचालित कुशीनगर क्लीनिक मेडिकल सेंटर के माध्यम से मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श और पांच दिन के लिए जरूरी दवाइयां नि:शुल्क दी गईं।
सुबह महापरिनिर्वाण मंदिर में राजमाता के दीर्घायु की कामना लेकर बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष पूजा पाठ किया। इसका उद्घाटन हथुवा स्टेट बहादुर मृगेंद्र प्रताप शाही ने किया। उन्होंने राजमाता के चित्र पर पुष्प चढ़ाया। उन्होंने यहां भिक्षुओं को भोजनदान भी किया। कहा कि भारत और थाईलैंड का रिश्ता बहुत ही मधुर है। इस रिश्ते को मजबूत बनाने में थाई बौद्ध विहार से जुड़े भिक्षु निरंतर काम कर रहे हैं। यहां के सभी आयोजन बहुत ही आकर्षक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में अतिथियों के प्रति पी सोमपोंग ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर पी नरोग, पी गौतम, पी प्रवीन, पी रितियांग, डॉ. बीएन सिंह, भूषण सिंह, डॉ. रंजीत, डॉ. आलोक सिन्हा, श्वेता सिंह, सीमा सिंह, गौतम शर्मा, अंबिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें