फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 'अंग्रेजों के लगान वसूलने के खिलाफ बिरसा मुंडा ने छेड़ा था आंदोलन'

विज्ञापन
विज्ञापन
- महारानी दुर्गावती सेवा संस्थान ने मनाई आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। महारानी दुर्गावती सेवा संस्थान की ओर से बुधवार को आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। पीडब्ल्यूडी के कसया स्थित डाक बंगला परिषद में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें अंग्रेजाें के खिलाफ बिरसा मुंडा के संघर्ष व बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन गोंड तथा संचालन कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम गोंड ने किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म मुंडा जनजाति के निर्धन परिवार में 15 नवंबर, 1875 को झारखंड के खूंटी जिले में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के गलत तरीके से लगान वसूलने के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। इस कारण अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर रांची जेल में डाल दिया। वहां अंग्रेजों ने उन्हें जहर देकर मार डाला। यही कारण है कि आदिवासी समाज आज उन्हें भगवान के रूप में मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गोंड, बृज नारायण गोंड, डिग्री प्रसाद गोंड, राम मनोहर गोंड, शिव कुमार पाठक, रामविलास राव, श्यामदेव गोंड, विनय कुमार गोंड, प्रभुनाथ कुमार गोंड, प्रेमचंद गोंड, संजय गोंड, राजू कुमार गोंड, सहदेव गोंड, दिनेश कुमार गोंड, रूपम सिंह, राधिका देवी, गोविंद प्रसाद गोंड सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें