पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसडीला महंथ निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर करीब एक माह बाद बाइक चोरी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव कोईलसवा बुजुर्ग निवासी मनोज मद्धेशिया ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह बीते नौ सितंबर को क्षेत्र के बसडीला महंथ गांव में आयोजित डोल मेला देखने बाइक से गए थे। वहीं से उनकी बाइक गायब हो गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस छानबीन के नाम पर केस दर्ज करने से बचती रही। उच्चाधिकारियों और जनप्रतिधियों के दबाव के बाद एक माह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मालिक ने बाइक चोरी होने के बाद पुलिस को सूचना दी थी।