पटहेरवा। तुर्कपटी थाना क्षेत्र के दोघरा अवरही गांव निवासी रमायन यादव ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 18 जुलाई को बाइक से पटहेरिया आए थे। बाइक एक शराब की दुकान के पास खड़ी कर एक व्यक्ति से मिलने चले गए। वापस आए तो बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।