गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही टड़वा में स्थित एक निजी विद्यालय के पास कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर बुधवार की शाम करीब छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से थानाक्षेत्र की ही ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली निवासी युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि इस गांव के निवासी काशीनाथ पाल का 30 वर्षीय पुत्र देवेंद्र पाल उर्फ भुट्टी दवा लेने के लिए घर से बभनौली जा रहा था। इस विद्यालय के सामने तमकुहीरोड की तरफ से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे देवेंद्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर परिजन, गांव के लोग व पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।