फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Tue, 05 Dec 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर-पटहेरिया मार्ग पर बिहार बुजुर्ग गांव के पास बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर ईंट-भट्ठे से टकरा गए। घटना स्थल पर ही बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 11 बजे बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के दत्तपट्टी गांव निवासी 24 वर्षीय रंजीत यादव व 25 वर्षीय सुमित पडरौना में किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। समउर-पटहेरिया मार्ग पर बिहार बुजुर्ग गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ईंट-भट्ठे से टकरा गई। बाइक चला रहे रंजीत की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे समउर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे सुमित के परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें