फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड समेत जीते दस मेडल

Tue, 05 Dec 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक विजेता बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
पकवा इनार। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर व संबद्ध महाविद्यालय वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता 2023-24 में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में तीन गोल्ड व तीन सिल्वर समेत 10 मेडल जीते हैं। कॉलेज के खिलाड़ियों की इन सफलता पर शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश सोनकर ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों का एथलेटिक प्रतियोगिता 2023-24 बीते 30 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित हुआ था। जिसमें बुद्ध पीजी कॉलेज की बिंदू गुप्ता ने जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल व शाट पुट में सिल्वर मेडल हासिल किया। श्वेता वर्मा ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड व ट्रिपल जंप में सिल्वर मेडल, संजीदा खातून 10 किलोमीटर रेस में ब्रांज व 21 किलोमीटर रेस में सिल्वर मेडल, अजीत चौहान ने ट्रिपल जंप में ब्रांज मेडल, अनमोल चौहान 110 मीटर बाधा दौड़ में ब्रांज, प्रीति सिंह 3000 मीटर पानी बाधा दौड़ में ब्रांज मेडल जीते हैं।
उनकी जीत पर प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह, डाॅ. राजेश सिंह, मुख्य नियंता डाॅ. गौरव तिवारी, डाॅ. निगम मौर्य, डाॅ. सौरभ द्विवेदी, दीपक, राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि ने खिलाड़ियों काे बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें