कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा-घुघली मार्ग स्थित बिहारी छपरा चौराहे के पास बालू लदे ट्राॅला ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोग उन्हें अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर रहे थे, उससे पहले ही घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचती पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव खैरी निवासी 23 वर्षीय विशाल गुप्ता बिहारी छपरा गांव के चौराहे पर काॅस्टमेटिक व रेडिमेड कपड़े की दुकान चलाता था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वे दुकान बंद कर घर जा रहा था। अभी चौराहे से कुछ दूर आगे बढ़ा था कि तेज गति से जा रहे एक बालू लदे ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर रहे थे कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।