फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 03 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के बरवा कला-खह्नवार मार्ग पर शनिवार की रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सोरहवा गांव के निवासी 20 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र विश्वनाथ तुर्कपट्टी किसी कार्य से आए थे। गांव वापस जा रहे थे। शनिवार की रात लगभग आठ बजे नौतन हरदो की तरफ से आ रही गिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क पर मौजूद राहगीर व अन्य लाेग जब तक कुछ समझ पाते, ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रैक्टर ट्राली की थाने लाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटनाकारित ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें